इन धामों में पंजीकरण इस महीने फुल, यात्रा से पहले करें चेक

0
452

अगर आप भी बाबा केदार और यमनोत्री धाम में दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो एक बार पहले पंजीकरण जरुर चेक कर लें। क्योंकि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पंजीकरण फुल हो चुके हैं। आपको बता दें कि अब यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था के अनुसार पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। बदरीनाथ धाम में भी दर्शन करने के लिए आप 20 मई के बाद पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद पंजीकरण की व्यव्स्था है।

कोरोना काल के बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड तोड यात्री दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।बात अगर केदारनाथ धाम की जाए तो अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बदरीनाथ में 1 लाख 42 हजार के ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी तरह गंगोत्री में 1 लाख 34 हजार और युमनोत्री में 87 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।

chardham 1

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने यात्री की सीमित कर दी है। अब धामों में यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था के अनुसार ही पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। सरकार ने ये फैसला यात्रियों को हो रही अव्यवस्था को देखते हुए लिया है। प्रदेश सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए 13 हजार, बदरीनाथ धाम के लिए 16 हजार, गंगोत्री के लिए आठ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए पांच हजार संख्या निर्धारित की है। अब हर दिन इन धामों में केवल इतने ही यात्री दर्शन कर सकेंगे।

सभी धामों में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के अनुसार ही पंजीकरण किया जा रहा है। जहां केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में इसी महीने अब पंजीकरण नहीं हो पाएंगे। हालांकी बदरीनाथ धाम जाने के लिए 20 मई और गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद पंजीकरण उपलब्ध है।