उत्तराखंड में महिला सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

0
239
International Women's day

Uttarakhand Devbhoomi Desk: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज से उत्तराखंड के देहरादून में महिला सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान (International Women’s day) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बाल विकास एंव गौरा शक्ति एप और महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:
South actor Rajinikanth movie
सुपरस्टार Rajinikanth की 170वीं फिल्म का हुआ ऐलान, जाने कब होगी रिलीज

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि ‘हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है। वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस श्रृष्टि का मूल माना जाता है।’

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया।

ये भी पढ़ें:
Gangotri Highway Landslide
यहां हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़, आवाजाही भी हुई ठप

International Women’s day: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने (International Women’s day) बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा उन्होने देवभूमि की समस्त नारीशक्ति को नमन करते हुए महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com