IND vs PAK T20 WORLD CUP: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी 2026 को खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में मात्र 114 रनों पर सिमट गई।

IND vs PAK T20 WORLD CUP: ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
मैच में बने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान और आंकड़े
- रनों के अंतर के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
- IND vs PAK T20 WORLD CUP के इतिहास में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया है।
- पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी रणनीति के तहत स्पिनरों से 18 ओवर फिंकवाए, जो टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे अधिक स्पिन ओवरों का विश्व रिकॉर्ड है।
- मैच में कुल 11 स्पिनरों का उपयोग हुआ, जो किसी भी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक नया कीर्तिमान है।
- ईशान किशन ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का सबसे तेज अर्धशतक बनाया और गौतम गंभीर के 75 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।
- मैच में भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 175 भी बना।
- अभिषेक शर्मा के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि वह एक कैलेंडर वर्ष में चौथी बार शून्य पर आउट हुए हैं।
- वहीं दूसरी ओर, भारतीय टीम ने आईसीसी लिमिटेड-ओवर टूर्नामेंट्स में अपनी लगातार 16वीं जीत दर्ज की है, जो ऑस्ट्रेलिया की 15 मैचों की जीत की स्ट्रीक से आगे निकल गई है।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे, कुंबले और द्रविड़ के नाम पर होंगे दो स्टैंड्स
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज



