Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, लोगों ने लगाए भाजपा...

विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, लोगों ने लगाए भाजपा के पक्ष में नारे

0

ऋषिकेश।(संवाददाता- अमित कंडियाल): आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार उत्तराखंड में भाजपा विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है। मंगलवार को विजय संकल्प यात्रा जनपद टिहरी के मुनी की रेती क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी विजय संकल्प यात्रा में नजर आए। मौके पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने भाजपा के पक्ष में नारे लगाकर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए जनता ललाईत नजर आ रही है। साथ ही कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव के दौरान भाजपा 60 से अधिक सीटें लेकर बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। वहीं जनरल वीके सिंह ने हेलीकॉप्टर हादसे में जान गवा चुके देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भी अपनी श्रद्धांजलि दी। 

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version