Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 धूमधाम से मनाया गया यहां कांग्रेस और सेवादल का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया यहां कांग्रेस और सेवादल का स्थापना दिवस

0

ऋषिकेश।(संवाददाता- अमित कंडियाल): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां और कांग्रेस सेवादल का 99वां स्थापना दिवस ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को अपनी सलामी दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के रास्ते पर चल कर वह ईमानदारी का साथ देंगे। हर जोर जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों के जमाने से लगातार भारत के हित में अपनी आवाज उठाती रही है। जो आज भी बदस्तूर उठाई जा रही है। कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो आज सरकारों के नियम विरुद्ध बनाए जा रहे कानूनों की वजह से प्रताड़ित हो रहे हैं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version