Home चमोली होली के रंगों में रंगे पहाड़, ऐसे मनाई जा रही है पहाड़ों...

होली के रंगों में रंगे पहाड़, ऐसे मनाई जा रही है पहाड़ों में होली

0

पहाड़ों में जगह जगह हो रहा है होली मिलन समारोह, होली के पारंपरिक गीत गाते हुए मनाई जा रही है होली

गढ़वाल की होली

चमोली (संवाददाता- पुष्कर सिंह नेगी): चमोली में होली पर्व को लेकर बाजार सज गए है। जगह-जगह होली की दुकाने सजी है। लोग होली पर्व को लेकर खरीददारी कर रहे है। वहीं, कई होल्यारों की टोली भी होली के पारंपरिक गीत गाते हुए होली मना रही है।

वहीं, आपको बात दें कि चमोली जिले के गांव से लेकर बाजारों में आए होल्यारों की टोलियां घूमकर पारंपरिक तरीके से होली के गीत गाकर होली का पर्व मना रही है। अगर चमोली जिले की बात की जाये तो यहां पर भी बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है, जहां महिला, पुरुष और बच्चे सभी बैठकी होली में दिखाई दे रहे हैं।

वहीं अगर कुमाऊं मंडल की बात की जाये तो यहां पर दस दिन पहले से ही बैठकी होली चलती हैं। कुमाऊं मंडल की बैठकी होली काफी प्रसिद्ध है। लेकिन चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

चमोली में भी होल्यारों के होल्यारों ने गैरसैंण, कर्णप्रयाग, पोखरी, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट थराली, नारायण बगड़, देवाल, ग्वालदम, आदिबद्री, नौटी क्षेत्रों में घूम-घूम कर होली के गीत गाए। चमोली जिले के तमाम गांव शहर कस्बों में होली की धूम दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में लोग कम दिखाई दे रहे हैं। हर तरह क्षेत्र के होल्यार कई सालों से यह रस्म निभा रहे हैं। सभी एक दूसरे को बधाई और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version