25 मई को खुलेंगे हेमकुंट साहिब के कपाट, यात्रियों का पहला जत्था रवाना

0
74
HEMKUND SAHIB YATRA BEGINS
HEMKUND SAHIB YATRA BEGINS

DEVBHOOMI NEWS DESK: सिखों के पवित्र स्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 25 मई से खुलने जा रहें हैं। (HEMKUND SAHIB YATRA BEGINS) बुधवार से हेमकुंड साहिब की यात्रा का आगाज हो गया है। ऋषिकेश से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पांच प्यारों की अगवाई में हेमकुंड साहिब के लिए यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।

HEMKUND SAHIB YATRA BEGINS
HEMKUND SAHIB YATRA BEGINS

HEMKUND SAHIB YATRA BEGINS: पुष्पवर्षा के बाद रवाना किये गए यात्री 

बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह गुरुद्वारा पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने संत समाज के अनुयायियों को सिरोपा प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इसके बाद पुष्पवर्षा, बैंड बाजों की धुन और जयकारों के साथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया गया। इस दौरान हंस फाउंडेशन के भोले महाराज, मंगला माता, पद्मश्री संत बलबीर सिंह सिच्चेवाल, स्वामी चिदानंद सरस्वती, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति दिनेश चंद्र शास्त्री, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, बाबा गुरदीप सिंह और सैकड़ों श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज