हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने किये दर्शन

0
28
HEMKUND KAPAT OPENED
HEMKUND KAPAT OPENED

DEVBHOOMI NEWS DESK: पंचप्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए (HEMKUND KAPAT OPENED) गए हैं। आज यानि 25 मई को सुबह साढ़े नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। बीते शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ, अरदास, सबद कीर्तन और अखंड पाठ का आयोजन किया गया था।

HEMKUND KAPAT OPENED
HEMKUND KAPAT OPENED

HEMKUND KAPAT OPENED: लक्ष्मण मंदिर के भी खुले कपाट

इससे पहले धाम में स्थित लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट खुल गए हैं। यात्रा को सुचारु पूर्वक चलाने के लिए प्रशासन की ओर से यात्रा पड़ावों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गई है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज