Home उत्तरकाशी भारी बर्फबारी के कारण जनपद का हाल बेहाल, हाइवे समेत 21 लिंक...

भारी बर्फबारी के कारण जनपद का हाल बेहाल, हाइवे समेत 21 लिंक मार्ग बंद

0

उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): जनपद उत्तरकाशी में लगातार बारिश बर्फबारी के चलते गंगोत्री यमनोत्री हाइवे समेत 21 लिंक मार्ग बंद  है। गंगोत्री हाइवे सुखी से आगे बन्द है वहीं यमनोत्री हाइवे राड़ी टॉप पर बर्फबारी के चलते बन्द है। जिसके चलते 200 से अधिक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। गंगोत्री हाइवे पर बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा हुआ है। आज चुनाव टीमें रवाना हो रही है जिसके चलते सभी कार्यदायी संस्था द्वारा  सभी मार्ग सुचारू करने के लिए आपदा कंट्रोल रूम को निर्देशित कर दिया गया है। 

जनपद में  लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण जिले में गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 21 अन्य सड़कें बंद हैं, जिसके चलते आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि प्रशासन सभी बाधित मार्गों को देर शाम तक खोलने की बात कर रहा है।  जनपद में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस कारण गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित जनपद के 1500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे दूसरे दिन भी यातायात बाधित रहा, जबकि राडी टॉप और हनुमानचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version