Homeताज़ाहरियाणा में तीसरी बार बदली शपथ ग्रहण की तारीख, अब 17 अक्टूबर...

हरियाणा में तीसरी बार बदली शपथ ग्रहण की तारीख, अब 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

HARYANA CM OATH: हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की नई तारीख अब 17 अक्टूबर तय की गई है। इससे पहले दो बार इस समारोह की तारीख बदली जा चुकी थी। पहले 12 अक्टूबर को यह आयोजन होना था, फिर इसे 15 अक्टूबर के लिए पुनः निर्धारित किया गया, लेकिन अब तीसरी बार इसे 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस बदलाव के पीछे कुछ प्रशासनिक कारण माने जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

HARYANA CM OATH
HARYANA CM OATH

HARYANA CM OATH: शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे

शुक्रवार शाम को नायब सिंह सैनी को अचानक दिल्ली बुलाया गया था। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ उनके संभावित मंत्रिमंडल पर भी चर्चा की गई। बैठक देर रात तक चली, जिसमें यह तय किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी इसमें भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में उपस्थित होंगे।

ये भी पढिए-

HARYANA CM OATH CEREMONY
HARYANA CM OATH CEREMONY

हरियाणा में नयी सरकार के गठन का दिन तय, पंचकूला में इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी के साथ कई अन्य नेता भी शपथ लेंगे। इन नेताओं में अनिल विज, कृष्ण मिड्‌ढा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान और विपुल गोयल के नाम शामिल हैं। यह समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहां जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments