/ Feb 24, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज को ‘साइनाइड बम’ से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

HALDWANI BOMB THREAT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को घातक ‘साइनाइड बम’ से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजी गई, जिसके बाद पूरे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि इससे पहले नैनीताल हाई कोर्ट और स्थानीय अदालतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

HALDWANI BOMB THREAT: दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट का था दावा

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मंगलवार 24 फरवरी को सुबह 11:38 बजे प्राप्त हुआ। मेल में खौफनाक दावा किया गया था कि कॉलेज परिसर में साइनाइड जहर (Cyanide Poison) वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। भेजने वाले ने चेतावनी दी थी कि सुबह 11 बजे तक सभी डॉक्टरों और छात्रों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया जाए। समय कम होने के कारण मेडिकल कॉलेज प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन तुरंत सभी विभागों, वार्डों और हॉस्टल को खाली करा दिया गया।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च ऑपरेशन

धमकी की सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल के पार्किंग एरिया, जनरल वार्ड, आईसीयू के बाहरी हिस्सों और कार्यालयों की गहन तलाशी ली। इसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर के एक-एक कोने को खंगाला गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भी इस दौरान काफी डर का माहौल देखा गया।

HALDWANI BOMB THREAT
HALDWANI BOMB THREAT

फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं, जांच जारी

हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार ने बताया कि HALDWANI BOMB THREAT मिलने के बाद पूरी सुरक्षा सावधानी बरती गई। पूरे परिसर को खाली कराकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन जांच के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) और इसे भेजने वाले के तकनीकी पदचिह्नों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है, जो अदालतों को धमकी देने वाली घटनाओं से जुड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND EMPLOYEE TRANSFER
UTTARAKHAND EMPLOYEE TRANSFER

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर कुछ समय की रोक, ये हैं कारण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.