Home देश Goa BJP में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के 8 विधायक,...

Goa BJP में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के 8 विधायक, CM सावंत बोले, शुरू हो गई कांग्रेस छोड़ो यात्रा

0

Goa BJP ने कांग्रेस को दिया ज़ोर का झटका

आज का दिन congress के लिए ठीक नहीं। जहां कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है वहीं पार्टी के अंदर कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो गयी है। पार्टी छोड़ने का क्रम जो ग़ुलाम नबी आज़ाद से शुरू हुआ वो अब गोवा तक पहुँच गया है जहां पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री सहित 8 विधायकों ने पार्टी छोड़कर Goa BJP का दमन थाम लिया है।

Goa BJP ने दिया राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को झटका 

goa bjp

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जहां भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे वहीं उनके अपने ही पार्टी के गोवा से विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। काँग्रेस के 8 विधायक आज Goa BJP में शामिल हो गए। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक माइकल लोबो ने प्रधानमंत्री मोदी में आस्था दिखाते हुए बीजेपी को मजबूत करने का संकल्प लिया है। पूर्व विधायक माइकल लोबो ने “कांग्रेस छोड़ो, बीजेपी को जोड़ो “का नारा दिया है।

वहीं दूसरी तरफ आत्मविश्वास से भरे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा की अब कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू होगी। भाजपा में शामिल होने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाक़ात की। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था ।

Goa BJP में शामिल होने वाले 8 विधायकों के नाम

शामिल होने वाले विधायकों के नाम है- पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, केदार नायक, संकल्प अमोंकर, आलेक्स सीकेरा और रुडॉल्फ fernandes।

ये भी पढ़ें Hindi Diwas 2022: हमारे भारत देश के माथे की बिंदी- हमारी मातृभाषा हिन्दी, जो दिलाये पश्चिमी सभ्यता से मुक्ति

Goa BJP हुई मजबूत, कांग्रेस में पड़ी फूट

बताते चलें की 40 विधानसभा सीटों वाले Goa में सत्ताधारी बीजेपी के पास 20 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 11 विधायक। अब 8 विधायक पार्टी काँग्रेस को छोडकर बीजेपी में चले गए ।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com

Exit mobile version