Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 गौरव वल्लभ ने इस भाजपा नेता पर साधा निशाना, कहा इनकी निगाहें...

गौरव वल्लभ ने इस भाजपा नेता पर साधा निशाना, कहा इनकी निगाहें सिर्फ महिलाओं के घुटनों पर ही रहती हैं

0
devbhoomi

देहरादून (संवाददाता- अरुण सैनी): कांग्रेस भवन में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने बताया की एक

YOU MAY ALSO LIKE

वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खनन प्रेमी बताते हुए हमला बोला की उत्तराखंड से तो इस बार भाजपा गई। उत्तराखंड देश में सर्वोच्च नंबर पर क्यों रहा इसका जवाब कांग्रेस पार्टी मांगती है। वहीं उन्होंने कहा की भाजपा के एक मंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्हें कहा की उनके दम पर एक महिला के साथ सेक्सुअल एक्सटोर्शन किया जा रहा है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उत्तराखंड में इतनी बुरी स्थिति है। वहीं उन्होंने कहा की उत्तराखंड की महिला बाल विकास मंत्री के विभाग का मामला है, जो की एक्सपायर्ड खजूर खाने के लिए गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है। उत्तराखंड सरकार की मंत्री की नाक के नीचे एक्सपायर्ड खजूर खिलाए जा रहे हैं वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ शमा ने बताया की ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने एक महिला के साथ सेक्सुअल एक्सटोर्शन किया। वहीं महेश नेगी की बारे में बोलते हुए कहा की भाजपा के महेश नेगी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया वो महिला आरोप लगा रही है की महेश नेगी का उनसे बच्चा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को कम ही समय बचा है। ऐसे में कौन जीतेगा चुनावी दंगल में रण देखिए एक क्लिक में हमारे साथ…

महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा की सरकार बताए की महिलाओं की सुरक्षा कहां है। हर दिन कितने बलात्कार महिलाओं के साथ होते हैं इसका जिम्मेदार कौन है। भाजपा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात करती है तो भाजपा बताए और प्रधानमंत्री बताएं की महिलाओं का सम्मान इस देश में कहा होता है। वहीं उन्होंने महंगाई पर हमला बोलते हुए कहा की गैस, पेट्रोल, दवाई इनके दाम आज शीर्ष पर है।

साथ ही गौरव वल्लभ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री ऐसे भी है जिनकी नज़रे सिर्फ महिलाओं के घुटनों पर ही रहती है। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री तो सिर्फ अपने अवैध खनन में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास समय ही नहीं बचता।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version