वन कर्मियों का गुस्सा शांत करने पहुंचे मुख्य वन संरक्षक हरिद्वार, इस कारण हैं खफा

0
301

हरिद्वार (संवाददाता- अरुण कश्यप): हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारियों की हफ्तों से जारी हड़ताल के मद्देनजर गढ़वाल मंडल के मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक डीएफओ कार्यालय हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने हड़ताल पर बैठे वन कर्मियों से वार्ता की। इस दौरान देवभूमि न्यूज़ के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों का पक्ष जाना गया है, साथ ही उन्हें कार्य पर लौटने के निर्देश भी मौखिक तौर पर दिए गए हैं, आशा है कि शीघ्र ही वन कर्मी काम पर लौट जाएंगे, वहीं उनके द्वारा की जा रही जांच पर ही हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं।

आपको बता दें कि हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारी पिछले कई दिनों से डीएफओ धर्म सिंह मीणा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि धर्म सिंह मीणा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, वहीं दूसरी ओर डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि वो केवल अव्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे थे, जो यहां कार्यरत कर्म चारियो को पसंद नहीं आया।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews