FIVE STAR HOTEL की हाउसकीपिंग महिला स्टाफ से लेडीज बाथरूम में ही रेप, ऐसे हुआ खुलासा

0
289
Haldwani Crime News rape

FIVE STAR HOTEL की हाउसकीपिंग महिला स्टाफ से लेडीज बाथरूम में ही रेप, ऐसे हुआ खुलासा

देहरादून, ब्यूरो।  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक फाइव स्टार होटल में उस समय चीख-पुकार मच गई जब परिवार के साथ दो दिन से यहां रूके एक किशोर ने हाउसकीपिंग की महिला कर्मी से बाथरूम में दुष्कर्म किया। महिला इस लेडीज बाथरूम में अपना फोन चार्ज पर लगाकर रही थी। इसी दौरान एक लड़का आया और उसे हाय कहा। महिला ने कहा कि हम मेहमानों से बात नहीं करते, जो चाहिए वह रिसेप्शन से लें। युवक ने दरवाजा बंद किया और महिला का हाथ खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण उसकी आवाज दब गई। बाद में किशोर के बारे में महिला ने पूछताछ की तो पता चला वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां दो दिन पहले से रूका था। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हाउसकीपिंग महिला कर्मी का मेडिकल टेस्ट करवाने पर दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। आज शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है।

फाइव स्टार होटल की हाउसकीपिंग महिला स्टाफ से लेडीज बाथरूम में ही रेप, ऐसे हुआ खुलासा

इस संवेदनशील मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में ठीक है। परिजनों के अनुसार उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है। आज शनिवार को आरोपी किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को ही यह परिवार यहाँ से 12 बजे चेक आउट कर रहा था, लेकिन इससे पहले ये वारदात होने के बाद परिवार होटल से चेक आउट भी नहीं कर पाया।

राजपुर थाना पुलिस के अनुसार इस वारदात को किशोर ने विगत शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना इलाके के फाइव स्टार होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस के अनुसार इसी फाइव स्टार होटल में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला को हाय कहा। महिला ने कहा कि वह मेहमानों से बात नहीं करते हैं। कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया। पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक की।