Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 पूर्व भाजपा विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल, बदले पुरोला के राजनीतिक समीकरण

पूर्व भाजपा विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल, बदले पुरोला के राजनीतिक समीकरण

0

देहरादून (संवाददाता): पुरोला के पूर्व भाजपा विधायक मालचंद भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में मालचंद के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। हालांकि पहले मालचंद ये कयासबाजी को आधारहीन बाताते रहे, लेकिन आज उन्होंने खुद ही कांग्रेस का दामन थाम लिया।

आपको बता दें कि मालचंद दो बार पुरोला के विधायक रह चुके हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में मालचंद कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार से घर गए थे। एक ओर जहां पुरोला से कांग्रेस के विधायक राजकुमार को भाजपा ने अपनी ओर खींच लिया था। वहीं अब भाजपा को झटका देते हुए पूर्व विधायक मालचंद को भाजपा से अपनी पार्टी में मिला लिया है। मालचंद के कांग्रेस में जाने से पुरोला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण भी अब एकदम बदल जाएंगे। एक ओर जहां पार्टी को एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर मालचंद और उनके समर्थक मिलेंगे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से भाजपा में वापस गए राजकुमार की भी इससे मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

Exit mobile version