बरात का इंतजार करती रही दुल्हन और मेहमान, दोपहर बाद आई ऐसी खबर कि सभी रह गए दंग; मचा हड़कंप

0
168
बरात का इंतजार करती रही दुल्हन और मेहमान, दोपहर बाद आई ऐसी खबर कि सभी रह गए दंग; मचा हड़कंप

हरिद्वार, ब्यूरो। धूमधाम से सगाई के बाद एक युवती की शादी की तारीख जुलाई माह की 7-8 तारीख को तय हुई थी, लेकिन बरात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने इस संबंध में कलियर थाने में तररीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उसके बेटी के ससुराल वाले 11 लाख रुपये नकद और कार मांग रहे थे, जिसमें उसने असमर्थता जताई। इसके बाद भी शादी से पहले धूमधाम से सगाई हुई थी और जुलाई में ही शादी तय की गई थी। सगाई में ससुराल वालों को खूब सोना-चांदी और कपड़े आदि के साथ डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कैश भी दिया था।

ससुराल वाले शादी से ठीक पहले 11 लाख रुपये और कार न देने पर बरात नहीं लाए। बताया कि उनकी बेटी की शादी में दूर-दराज से मेहमान आए हुए थे। बेटी की तय दिन तक भी बरात न पहुंची तो वह हैरान हैं। उन्होंने घराती और बराती सभी मेहमानों के लिए व्यवस्था की थी। सभी बारात की स्वागत की तैयारी में लगे थे, लेकिन दोपहर के भोजन के बाद भी बारात न पहुंची तो सभी मेहमान और रिश्तेदार परेशान हो गए। ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया तो सभी के फोन बंद आ रहे हैं। इसके बाद किसी राहगीर ने बताया कि जो बरात आपके गांव में आनी थी वह नहीं आ रही है। ऐसे में सभी मेहमान और घर वालों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग भी कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंच गए। दुल्हन इस बात को सुनकर हैरान हो गई और काफी समझाने बाद भी रोती रही। दुल्हन के पिता ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन और मेहमान, दोपहर बाद आई ऐसी खबर कि सभी रह गए दंग; मचा हड़कंप

बता दें कि हरिद्वार जनपद के कलियर थाने में असफनगर ग्रंट निवासी श्यामलाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह ग्राम डालुवाला खुर्द निवासी मोहन सिंह पुत्र रमेश से तय किया था। नवंबर 2021 में धूम-धाम से सगाई हुई। सगाई में डेढ़ लाख, सोने की छह टूम, चांदी की पांच टूम और पूरे परिवार को कपड़े भी थे और विवाह का समय जुलाई 2022 की सात और आठ तारीख को तय हुआ था। कल 8 जुलाई को मोहन सिंह पुत्र रमेश के परिवार वाले बरात वाले दिन दहेज की मांग करने लगे। मोहन सिंह व उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे और बरात लाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि मोहन सिंह के परिवार वाले एक कार 11 लाख रुपये नगद की मांगे। दुल्हन के पिता ने रकम और कार देने में असमर्थता जताई। इसके बाद ससुराल वाले बरात लेकर नहीं आए। दुल्हन के पिता ने बताया कि उनके घर दूर-दराज के मेहमान आए थे। बरात और मेहमानों के लिए भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई थी। दोपहर के भोजन पर बरात का इंतजार करते रहे। फिर भी बरात न पहुंची और सभी के फोन फोन भी बंद आने लगे। इसके बाद किसी राहगीर ने बताया कि आपके गांव डालुवाला से जो बरात आनी थी, अब नहीं आ रही है। यह खबर सुनने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तैयार बैठी दुल्हन भी रोती-बिलखती रही और मेहमान और गांव के लोग भी विवाह स्थल पर एकत्रित हो गए। इसके बाद पाीड़िता के पिता कलियर थाने में तहरीर दी है। दुल्हन और उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।