Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर आई राष्ट्रपति मुर्मू आज राजधानी के दून विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनी। इस मौके पर उन्होंने विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने मेधावी छात्र-छात्राओं (doon university convocation 2022) को मेडल भी दिए। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विवि के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया गया।
वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर यह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति ने डिग्री प्रदान की।
doon university convocation 2022: राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का किया उद्धाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर (doon university convocation 2022) में रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा उन्होंने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का भी उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति मसूरी पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी मौजूद थे।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.