Home चमोली उत्तराखंड: 15 जून से अब तक 60 लोगों की जान गई, 637...

उत्तराखंड: 15 जून से अब तक 60 लोगों की जान गई, 637 करोड़ का नुकसान..

0
disaster update 2023

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड और हिमांचल दोनों पहाड़ी राज्यों में अब तक मानसून सीजन भयानक (disaster update 2023) चल रहा है। 15 जून से मौसम ने विक्राल रूप लिया हुआ है, अब तक आपदा से 60 लोगों की जान गई है, जबकि 37 घायल हुए हैं और 17 लापता हैं।

पहाड़ हो या शहर अब तक 1329 परिवार बारिश से परेशान रहे, जिनमें 35 घर तो पूरी तरह तबाह हो गए।

यह भी पढ़ें:
Land Fraud Case
खुलासा: जानें कौन थे रजिस्ट्रार ऑफिस धोखाधडी के अपराधी, फिल्मी कहानी जैसा कांड !

कृषि भूमि हो या सड़क, पुल, पहाड़ समेत हर जगह सरकार और जनता की संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचा है। इंसान तो क्या इस आपदा ने बेज़ुबान जानवरों को भी नहीं छोड़ा, लगभग 7694 पालतू और जंगली जानवर भी आपदा का शिकार बन गए। हिमांचल में तो उत्तराखंड से भी ज्यादा बुरे हालात हैं, दोनों राज्य दुख से जूझ रहे हैं।

Disaster update 2023: आपदा निगल गई 637 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय लेवल के अखबारों की सुर्खियों के अनुसार, शुक्रवार तक 637 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था, जिसका और बढ़ना तय है। आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मौसम विभाग (disaster update 2023) की ओर से आगे भी राज्य में हर जगह बारिश की चेतावनी दी जाएगी।

ज्यादा संवेदनशील जगह पर जिलाधिकारियों को अलर्ट (disaster update 2023) रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह साफ साफ कहा गया है कि किसी भी आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों में कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार आपदा से क्षति का आकलन कराया जा रहा है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version