Home देहरादून Disaster Relief Operation: तबाही के बाद राहत बचाव कार्य जारी, सीएम खुद...

Disaster Relief Operation: तबाही के बाद राहत बचाव कार्य जारी, सीएम खुद उतरे सड़कों पर

0

देहरादून ब्यूरो- उत्तराखंड में शुक्रवार को हुई बारिश और बादल फटने की घटना के बाद शनिवार को Disaster Relief Operation शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद Disaster Relief Operation पर नजर बनाये हुए हैं। रायपुर के मालदेवता और धनौल्टी के कुमाल्डा क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर सीएम ने अपादा प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें घर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Disaster Relief Operation

बारिश रुकते ही Disaster Relief Operation शुरू

जैसे ही शनिवार को बारिश से कुछ राहत मिली वैसे ही शासन- प्रशासन ने Disaster Relief Operation शुरू कर दिया है। इस Disaster Relief Operation की मॉनेटरिंग खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अपादा प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। Disaster Relief Operation में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम जुटी हुई हैं।

घायलों को किया जा रहा एयर लिफ्ट

राहत बचाव कार्यों को लेकर आपदा प्रबंधन टीमें लगातार अपना कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश पर तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाई जा रही। यही नहीं घायलों को एयर लिफ्ट तक किया जा रहा है। अब तक तीन घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है।

जेसीबी में पहुंचे निरीक्षण करने

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बारिश के कारण हुई हानी का जायजा लेने खुद पहुंचे। सबसे पहले मुख्यमंत्री देहरादून के मालदेवता में पहुंचे। यहां हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जेसीबी में ही यहां पहुंच गये। उसके बाद मुख्यमंत्री धनौल्टी के कुमाल्डा क्षेत्र पहुंचे। यहां भी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में बंद हुए मोटर मार्गों को जल्द खोलने और वहां वैक्लपिक मार्ग बनाने के निर्देश दिये और जल्द से जल्द पानी और बिजली की आपूर्ति भी शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ें…

Disaster in Uttarakhand : दून में पुल बहा, 5 लापता; टिहरी और पौड़ी में 2 की मौत

Exit mobile version