HomeEntertainmentDHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION: फिल्म की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर...

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION: फिल्म की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार!

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा मुकाम छू लिया है। बीते महीने की 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म ने 21 दिनों के बाद वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके सपने बॉलीवुड लंबे समय से देख रहा था। RANVEER SINGH स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये (Net) का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

हालांकि, शुरुआती दो हफ्तों के तूफानी प्रदर्शन के बाद अब तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने 21वें दिन यानि बुद्धवार को लगभग 7.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION) किया। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 1,041.27 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION: हफ्तेवार फिल्म की कमाई

फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये बटोरे। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट आई और यह 263.65 करोड़ रुपये पर रहा। तीसरे सप्ताह में फिल्म ने अब तक लगभग 103.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ग्लोबल मार्केट में भी फिल्म का राज

‘धुरंधर 2’ ने न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। फिल्म ने विदेशों में 407 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। यह चीन को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘धुरंधर 2’ ने साल 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वैश्विक फिल्मों की सूची में 10वां स्थान हासिल कर लिया है। वर्तमान में यह हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म ‘GOAT’ ($185+ मिलियन) के ठीक पीछे $177 मिलियन के साथ खड़ी है।

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION
DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडिया नेट कलेक्शन: ₹1,041.27 करोड़

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: ₹1,246.67 करोड़

ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन: ₹407.00 करोड़

कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹1,653.67 करोड़

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, पर ‘पुष्पा 2’ पर नजर

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के लगभग एक दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ (DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION) दिया है। ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 1,030-1,033 करोड़ रुपये था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने 21 दिनों में पार कर लिया है।

हालांकि, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड अब भी ‘धुरंधर 2’ के लिए चुनौती है। ‘पुष्पा 2’ का भारतीय नेट कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,471.10 करोड़ रुपये (लाइफटाइम) है। ‘धुरंधर 2’ को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए अभी लगभग 192.83 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION
DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION

क्या है फिल्म की सफलता का राज?

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं:

स्टार पावर: रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त की मौजूदगी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज: पहले भाग के विपरीत, इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज किया गया।

हाइप और सीक्वल: दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ की अपार सफलता ने इसके सीक्वल के लिए जबरदस्त आधार तैयार किया था।

सोलो रन: 19 मार्च से अब तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं मिली।

READ MORE:

आने वाली चुनौतियां: ‘भूत बंगला’ से टक्कर

16 अप्रैल 2026 को अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार की वापसी और हॉरर-कॉमेडी जॉनर की लोकप्रियता को देखते हुए ‘धुरंधर 2’ के स्क्रीन काउंट और कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऐसे में फिल्म के पास अपना आंकड़ा (DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION) बढ़ाने के लिए अब केवल एक सप्ताह का समय शेष है।

DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION
DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION

ADITYA DHAR ने ‘धुरंधर 2’ के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नया माइलस्टोन दिया है। 1000 करोड़ का आंकड़ा (DHURANDHAR 2 BOX OFFICE COLLECTION) पार करना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक गौरव की बात है। भले ही इसकी रफ्तार अब कम हो रही हो, लेकिन यह फिल्म आने वाले कई सालों तक अपनी सफलता और रिकॉर्ड्स के लिए याद की जाएगी।

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular