Home पौडी गढ़वाल यमकेश्वर के इस गांव का आर्मी जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, शोक...

यमकेश्वर के इस गांव का आर्मी जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, शोक में डूबी देवभूमि

0

पौड़ी गढ़वाल/यमकेश्वर, ब्यूरो। वीरों की जन्मभूमि उत्तराखंड के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। देश सेवा को समर्पित देवभूमि का एक और लाल देश के लिए अपनी सेवा देते हुए शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिल्डी गांव निवासी जवान आकाश भंडारी की सेना में ड्यूटी के दौरान शहादत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सिल्डी गांव के आकाश भंडारी पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी पर तैनात था। जानकारी मिली है कि शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से वीर जवान की मौत हुई है।

बता दें कि सिल्डी गांव के आकाश भंडारी वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। पुत्र के सेना में भर्ती होने के बाद आकाश के माता-पिता व परिजन काफी खुश थे। उनके पिता अजय भंडारी दिल्ली के एक केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं, जबकि आकाश की माता गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका दिल्ली के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। उनका पार्थिक शरीर उनके गांव लाया जा रहा है। इस खबर से समूचे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक शोक की लहर है। सेना के जवान आकाश भंडारी की शहादत पर यम्केश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने गहरा दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

IMG 20220424 133902

Exit mobile version