Home काम की खबर देव दीपावली पर हरकी पैड़ी पर दिखा भव्य नजारा, हजारों दीपों से...

देव दीपावली पर हरकी पैड़ी पर दिखा भव्य नजारा, हजारों दीपों से रोशन हुआ घाट

0
Dev Deepawali 2022

Uttarakhand Devbhoomi Desk: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर में देव दीपावली (Dev Deepawali 2022) का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। हर तरफ जश्न का माहौल दिखाई दिया। इस मौके पर पवित्र नगरी हरिद्वार का हरकी पैड़ी घाट भी दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। हरकी पैड़ी घाट को 31 हजार दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया।

आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। यह साल का आखिरी पर्व स्नान है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन (Dev Deepawali 2022) काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। इसके चलते आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई। 

यह भी पढ़े:
Uttarakhand Police
पुलिस की संवेदनशीलता: महिला पति के लिए भटकती रही और पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया
source: social media

Dev Deepawali 2022: श्रद्धालु हुए मंत्र मुग्ध

गंगा आरती के बाद आयोजित इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए सैकड़ों लोग घाट पर पहुंचे। ऐसा माना जाता है कि इस दिन (Dev Deepawali 2022) समस्त देव देवलोक से धरती पर उतर आते हैं। और एक साथ मिलकर देवो के देव महादेव की पूजा-अर्चना करते है।

यह भी पढ़े:
कर्नाटक का श्रापित रेगिस्तान, क्या है रहस्य?
source: social media

बताते चलें कि दीपावली के 15 दिन बाद देव दीपावली (Dev Deepawali 2022) मनाई जाती है। ऐसे में यह पर्व 8 नवंबर को मनाया जाना था लेकिन 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने की वजह से देव दीपावली 7 नवंबर को मनाई गई।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version