DELHI ELECTION RESULTS 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जबरदस्त बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 70 में से 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इन रुझानों के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

DELHI ELECTION RESULTS 2025: भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटती दिख रही है
अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाएगी। इससे पहले 1993 में हुए चुनावों में भाजपा ने 49 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। हालांकि, उस कार्यकाल में पांच साल के अंदर तीन मुख्यमंत्री बदले गए थे। इसके बाद 1998 से लेकर 2013 तक कांग्रेस सत्ता में रही और 2015 से अब तक AAP ने दिल्ली में सरकार चलाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बार नई दिल्ली सीट से मुश्किल में दिख रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा उनसे 1,170 वोटों से आगे चल रहे हैं। (DELHI ELECTION RESULTS 2025)

दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में भाजपा ने बनाई बढ़त, आप पीछे
दिल्ली की 9 हॉट सीटों पर भाजपा का दबदबा
दिल्ली की नौ सबसे चर्चित सीटों में से सात पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी केवल दो पर बढ़त बनाए हुए है। मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40,000 वोटों से आगे हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे हैं, जबकि कालकाजी में आतिशी पीछे चल रही हैं। बाबरपुर में गोपाल राय बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं शकूर बस्ती में भाजपा के करनैल सिंह आगे हैं। मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश और ओखला में भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय, शिखा राय और मनीष चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के अवध ओझा पिछड़ रहे हैं।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

