HomeLatest Newsदिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में भाजपा ने बनाई बढ़त, आप पीछे

दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में भाजपा ने बनाई बढ़त, आप पीछे

DELHI ELECTION RESULTS 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक 69 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें भाजपा 42 और आम आदमी पार्टी (AAP) 27 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अब तक सिर्फ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।  नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती दौर में वह पीछे थे, लेकिन अब उन्होंने बढ़त बना ली है। वहीं, कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं।

DELHI ELECTION RESULTS 2025
DELHI ELECTION RESULTS 2025

DELHI ELECTION RESULTS 2025: दोपहर 12 बजे तक साफ होगी स्थिति

दिल्ली में 5 फरवरी को हुए चुनाव में कुल 60.54% मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव से पहले 14 एग्जिट पोल जारी हुए थे, जिनमें से 12 ने भाजपा और 2 ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी। अब तक के रुझानों को देखते हुए भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। दोपहर 12 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “और लड़ो आपस में…” उनके इस बयान को AAP की अंदरूनी कलह और मौजूदा स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढिए-

YOGI ADITYANATH
YOGI ADITYANATH

उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव और यमकेश्वर महादेव जाने के कार्यक्रम

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular