सामूहिक हत्याकांड से दहला Dehradun, पूजा- पाठ के बाद काट दिया मां, पत्नी और तीन बेटियों का गला

0
1363

देहरादून ब्यूरो- Dehradun में सोमवार की सुबह एक दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां Dehradun रानीपोखरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां महेश नाम के एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की एक- एक कर गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

naipokree new hataya

Dehradun यहां की है ये खौफनाक घटना

यह मामला Dehradun के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के नागाघेर का है। यहां रहने वाले महेश नाम के एक व्यक्ति जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है और यहां भी उसने अपना घर बना रखा था। आरोपी महेश पंडिताई का काम करता है।

raniokhri muder

पूजा पाठ करने के बाद की हत्या

बताया जा रहा है आरोपी महेश ने खूनी तांडव मचाने से पहले पूजा पाठ किया और उसके बाद परिवार के एक- एक सदस्य को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार आरोपी महेश हत्या करने के बाद अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है और ना ही वह यह बता पा रहा है कि क्यों, उनसे अपने ही परिवार के लोगों की हत्या कर दी। आरोपी का एक भाई ऋषिकेश रहता है, जिसकी जानकारी पुलिस ने उसे दे दी है।

naipokree hataya

हत्यारे इन लोगों को मारा

हत्यारे महेश ने 75 वर्षीय अपनी मां बीतन देवी, 36 वर्षीय पत्नी नीतू देवी, 13 वर्षीय बेटी अपर्णा, 11 वर्षीय दूसरी बेटी स्वर्णा, और 9 वर्षीय सबसे छोटी बेटी अन्नपूर्णा की गला काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है हत्यारे की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी और उसकी एक बेटी दिव्यांग भी थी।

Dehradun पुलिस मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद अधिकारियों को इस सामुहिक हत्या कांड की सूचना दी गई। जिसके बाद एसएसपी Dehradun दलीप सिंह कुंवर भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने भी घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें…

Uttarakhand Police SI Exam : 339 में से Team Hakam Singh ने किनते लगवाए? इस बैच में हड़कंप