HomeLatest Newsदेहरादून में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए मैराथन, सीएम धामी ने...

देहरादून में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए मैराथन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

DEHRADUN ROAD SAFETY MARATHON: देहरादून में मंगलवार सुबह सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय से 5 किलोमीटर की इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना था। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत शहर के कई लोगों ने हिस्सा लिया।

DEHRADUN ROAD SAFETY MARATHON: सड़क सुरक्षा और पर्यावरण की दिलाई गई शपथ

दौड़ शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और वाहन चलाते समय लापरवाही नहीं बरतेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि जीवन बचाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीटबेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा के लिए काम कर रही है, लेकिन इसमें नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।

DEHRADUN ROAD SAFETY MARATHON
DEHRADUN ROAD SAFETY MARATHON

स्थानीय विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

DEHRADUN ROAD SAFETY MARATHON के दौरान देहरादून के विधायक खजान दास और सविता कपूर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रबंधन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संभाला। यह 5 किलोमीटर लंबी दौड़ राजपुर रोड और आसपास के इलाकों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह पोस्टरों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के आखिर में मुख्यमंत्री ने दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले धावकों को प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND BJP
UTTARAKHAND BJP

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरु

UTTARAKHAND BJPदेश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments