/ Feb 02, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
DEHRADUN PALTAN BAZAR MURDER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र पलटन बाजार और मच्छी बाजार सोमवार को उस समय दहल उठा, जब एक 23 वर्षीय युवती की सरेआम गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपी ने इस जघन्य हत्याकांड को नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में अंजाम दिया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार की सभी दुकानें बंद कर दीं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवती गुंजन अपने घर से बाहर निकली थी, तभी मच्छी बाजार के भीतर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक ने उसे रोका। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने अचानक धारदार हथियार (चापड़) निकाला और गुंजन की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि युवती लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो मन्नूगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आकाश पहले मच्छी बाजार स्थित एक दुकान में काम करता था और उसकी गुंजन से पुरानी पहचान थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शुरुआती जांच और पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि गुंजन और आकाश के बीच पहले दोस्ती थी। पुलिस के अनुसार, जब आकाश की शादी हो गई, तो गुंजन ने उससे दूरी बना ली और बातचीत करना बंद कर दिया था। इसके बावजूद आकाश लगातार गुंजन का पीछा कर रहा था। गुंजन पिछले 5-6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की एक दुकान में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था और इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। आरोपी ने गुंजन को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस हत्याकांड ने पुलिस की सतर्कता और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश कुमार द्वारा लगातार पीछा किए जाने और धमकी मिलने के बाद गुंजन ने खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और सुस्त रवैया अपनाया। दो दिन पहले भी आरोपी ने गुंजन को जानमाल की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। स्था

केंद्रीय बजट में उत्तराखंड के लिए भी सौगात, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़कर हुई 17,414 करोड़ रुपये
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.