Home देहरादून देहरादून राजपुर रोड पर ज्वैलरी शोरूम में डकैती, 10 मिनट में शोरूम...

देहरादून राजपुर रोड पर ज्वैलरी शोरूम में डकैती, 10 मिनट में शोरूम साफ

0
DEHRADUN JEWELRY SHOWROOM ROBBERY

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती(DEHRADUN JEWELRY SHOWROOM ROBBERY) होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।

robbery
सांकेतिक तस्वीर: डकैती

गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

DEHRADUN JEWELRY SHOWROOM ROBBERY: फिल्मी अंदाज में की डकैती

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

ये भी पढिए-

23rd UTTARAKHAND FOUNDATION DAY

उत्तराखंड स्थापना दिवस: 23 साल का हुआ उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version