दलेर मेहंदी की याचिका खारिज, कोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार; इस जेल में काटेंगे सजा

0
277
दलेर मेहंदी की याचिका खारिज, कोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार; इस जेल में काटेंगे सजा

नई दिल्ली, ब्यूरो। पंजाब के प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी को आज गुरुवार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उन पर 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज किया गया था। 2018 में दलेर मेहंदी को पटियाला कोर्ट ने दो साल की सजा और 2 हजार जुर्माना का दोषी करार दिया था। सजा तीन साल से कम होने की वजह से सिंगर दलेर मेहंदी को उसी समय जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मामले में एक अन्य आरोपी बुलबुल मेहता को भी बरी किया गया था। जबकि इस केस में नामजद दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

दलेर मेहंदी की याचिका खारिज, कोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार; इस जेल में काटेंगे सजा

दरअसल, दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। उन पर आरोप था कि वह 1998-99 में 10 लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका ले गए थे। इस मामले में उन्हें पहले 2018 में दो साल कैद और दो हजार का जुर्माना लगाया गया था। इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी।

दलेर मेहंदी की याचिका खारिज, कोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार; इस जेल में काटेंगे सजा

अब पटियाला सेशन कोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी है। जिससे उन्हें आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। दलेर मेहंदी को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं। बता दें कि दलेर ने ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी। इसकी सुनवाई के दौरान आज गुरुवार को एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद वहीं से दलेर को गिरफ्तार कर लिया गया।