डिजिटल अर्निंग इकोनॉमी के रूप में उभर रहा CRYPTO EXCHANGE BINANCE दुनिया का नंबर-1 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बन रहा है, ये ट्रेडिंग वॉल्यूम और यूजर बेस के मामले में भी सबसे आगे दिखता है। वर्तमान में Binance का ग्लोबल यूजर बेस 30 करोड़ (300 मिलियन) को पार कर चुका है, जो वैश्विक आबादी का लगभग 1/27 हिस्सा है।
वर्तमान में CEO रिचर्ड टेंग (Richard Teng) के नेतृत्व में कंपनी अब स्पॉट ट्रेडिंग के साथ-साथ AI-आधारित टूल्स, OTC ट्रेडिंग और ट्रेडिशनल फाइनेंस (TradFi) के एकीकरण पर जोर दे रही है। फाउंडर चांगपेंग झाओ (CZ) ने हाल ही में संकेत दिया है कि 2026 बिटकॉइन के लिए एक ‘सुपर-साइकिल’ का साल हो सकता है।
CRYPTO EXCHANGE BINANCE की मार्केट परफॉर्मेंस और वर्तमान स्थिति
पूरी दुनिया का क्रिप्टो मार्केट इस समय एक महत्वपूर्ण फेज में है। बता दें कि ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप लगभग $2.3 ट्रिलियन के आसपास है।
-
Bitcoin की स्थिति: अप्रैल के शुरुआती दिनों में बिटकॉइन $66,000 से $68,000 के बीच ट्रेड कर रहा है।
-
ट्रेडिंग वॉल्यूम: Binance का 24 घंटे का स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम $4 बिलियन से ऊपर बना हुआ है। मार्केट शेयर के मामले में Binance अभी भी 38-39% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है।
-
OTC ट्रेडिंग में उछाल: साल 2026 की शुरुआत संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) के लिए शानदार रही है। जनवरी-फरवरी 2026 का OTC वॉल्यूम, पूरे 2025 के कुल वॉल्यूम का 25% तक पहुंच गया है।

CRYPTO EXCHANGE BINANCE के लेटेस्ट फीचर्स और बदलाव
CRYPTO EXCHANGE BINANCE लगातार अपने प्लेटफॉर्म को आधुनिक बना रहा है। यहाँ हाल ही में हुए कुछ बड़े अपडेट्स दिए गए हैं:
-
Binance AI Pro: कंपनी ने बीते 3 अप्रैल 2026 को 13 नई AI Agent Skills लॉन्च की हैं। ‘Binance AI Pro’ में ये स्किल्स अब इंटीग्रेट हो गई हैं, अब प्लेटफॉर्म यूजर्स को ट्रेडिंग और पेमेंट्स में एडवांस्ड ऑटोमेशन की सुविधा भी दे रहा है।
-
TradFi और इक्विटी परपेचुअल्स: Binance फ्यूचर्स पर 7 अप्रैल से Apple (AAPL), S&P 500 ETF (SPY) और Google (QQQ) जैसे ट्रेडिशनल स्टॉक्स के Equity Perpetual Contracts लॉन्च हो रहे है। इसमें यूजर्स को 10x तक का लीवरेज मिलने की संभावना है।
-
टोकन डीलिस्टिंग: Binance ने 1 अप्रैल 2026 को नियमित रिव्यू के तहत A2Z, FORTH, HOOK, IDEX और LRC जैसी कई करेंसीज को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
-
April Challenges: कंपनी ने अप्रैल महीने के लिए 100,000 USDC के टोकन वाउचर जीतने का मौका देने वाले नए चैलेंज शुरू किए गए हैं।
क्या भारत में CRYPTO EXCHANGE BINANCE लीगल है?
Binance भारतीय यूजर्स के लिए अब एक सुरक्षित और कानूनी विकल्प बनता जा रहा है। भारत के नियमों के अनुसार कंपनी ने खुद को ढाल लिया है।
-
FIU-IND रजिस्ट्रेशन: भारत की Financial Intelligence Unit (FIU-IND) के Binance अब साथ रजिस्टर्ड है। इसका मतलब है कि यह सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने वाली PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत एक रिपोर्टिंग संस्था है।
-
क्रिप्टो टैक्स: भारत में फिलहाल क्रिप्टो मुनाफे पर 30% टैक्स और हर ट्रांजैक्शन पर 1% TDS का नियम बरकरार है।
-
डेटा शेयरिंग: भारत सरकार अप्रैल 2027 से क्रॉस-बॉर्डर क्रिप्टो ट्रांजैक्शन का डेटा ग्लोबल टैक्स अथॉरिटीज के साथ शेयर करेगी, जिसके लिए Binance पहले से ही तैयारी कर रहा है।
-
सख्त वेरिफिकेशन: जनवरी 2026 से FIU ने लाइव सेल्फी और जियो-लोकेशन जैसे सख्त KYC नियम लागू किए हैं, जिनका पालन Binance कड़ाई से कर रहा है।

सुरक्षा और भविष्य का रोडमैप
अपने यूजर्स के फंड को सुरक्षित रखने के लिए CRYPTO EXCHANGE BINANCE, SAFU (Secure Asset Fund for Users) का उपयोग करता है। बता दें कि कंपनी ने अब तक 19 से अधिक देशों में रेगुलेटरी लाइसेंस हासिल किए हैं।
Research के अनुसार, 2026 “बुलिश रीसेट” का साल है। अब मार्केट केवल हाइप पर नहीं, बल्कि रियल-वर्ल्ड यूज केस और संस्थागत पूंजी (Institutional Capital) पर चलेगा। BNB (Binance Coin) को इस इकोसिस्टम की रीढ़ माना जा रहा है, जो गैस फीस और टोकन बर्निंग के जरिए अपनी वैल्यू बनाए हुए है।
Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!
For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at Punjab Kings Squad 2026 – Complete Players List, Roles & Salaries. 👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

