कोरोना के बाद अब इस वायरस की दस्तक, जानिए वायरस के लक्ष्ण…

0
279

दिल्ली, ब्यूरो : अब भी दुनिया में लोग कोरोना के डर में जी रहे हैं। लेकिन अब एक नये वायरस की दस्तक ने लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है। इस नये वायरस का नाम मंकीपॉक्स है। पहले ब्रिटेन में इसका मामला सामने आया था। वहीं अब अब अमेरिका में भी इसका एक केस सामने आया है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने एक शख्स में मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कुछ समय पहले ही कनाडा की यात्रा की थी।

मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि व्यक्ति की पहली जांच जमैका की एक लैब में हुई है। जबकि वायरस की पुष्टि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में हुई है। और अब CDC स्थानीय हेल्थ बोर्ड्स के साथ मिलकर उन लोगों की पहचान कर रहा है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

Capture 6

कितना गंभीर है मंकीपॉक्स वायरस ?

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ और गंभीर वायरल बीमारी है, जो आमतौर पर फ्लू जैसी बीमारी है। जो की लिम्फ नोड्स की सूजन से शुरू होती है। और फिर धिरे-धिरे चेहरे और शरीर पर एक दाने के रूप में विकसित होती है। इसके ज्यादातर संक्रमण 2 से 4 हफ्ते तक चलते हैं। हालांकी यह वायरस लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है। लेकिन रोगी के शरीर के तरल पदार्थ और मंकीपॉक्स के घावों के संपर्क में आने से ये फैल भी सकता है।

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के हैं 9 मामले

अमेरिका में इस साल एक भी मंकीपॉक्स के मामलों की पहचान नहीं की गई है।  जबकि टेक्सास और मैरीलैंड में  2021 में नाइजीरिया यात्रा करने वाले लोगों में इसका एक मामला सामने आया है। इधर ब्रिटेन में मई 2022 की शुरुआत में मंकीपॉक्स के 9 मामलों की पहचान हुई है।

कोरोना के बाद अब इस वायरस की दस्तक, जानिए वायरस के लक्ष्ण…