शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

0
22

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में गरीब, बेसहारा और असहाय तबके के लोगों को शीतलहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 1.35 करोड़ रुपये की COLD WAVE PROTECTION FUND जारी कर दी गई है। ये धनराशि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गई है। सभी जिलों के डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने जैसे कार्यों के लिए करें।

COLD WAVE PROTECTION FUND
COLD WAVE PROTECTION FUND

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले मंगलवार को देर शाम देहरादून में आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि भी वितरित किए थे। इस मौके पर सीएम ने पूरे राज्य में शीतलहर से बचने की व्यवस्था बनाने के लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए थे।

COLD WAVE PROTECTION FUND: एक करोड़ 35 लाख का फंड जारी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख की COLD WAVE PROTECTION FUND सभी जिलाधिकारियों को स्वीकृत की गई है। इसमें पौड़ी को 15 लाख और अन्य जिलों को 10-10 लाख की धनराशि दी गई है।

ये भी पढिए-

UKSSSC LATEST JOBS 2023
UKSSSC LATEST JOBS 2023

खुशखबरी! 12वीं पास युवाओं के लिए निकली इन पदों पर UKSSSC की भर्ती

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज