Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 सत्ता न सरकार का पता पर बांट रहे सीएम विवेकाधीन कोष के...

सत्ता न सरकार का पता पर बांट रहे सीएम विवेकाधीन कोष के लेटर !

0

धन सिंह नेगी के समर्थन में वोट मांगने जा रहे लोग दे रहे लोगों को लालच, ये वीडियो वायरल

नई टिहरी, ब्यूरो। उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी यह भविष्य के गर्भ में है। आने वाले 10 मार्च को यह साफ हो जाएगा कि किसके विधायक सबसे ज्यादा हैं। जिसके विधायक सबसे अधिक होंगे उसी दल की सरकार बनेगी, लेकिन नई टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी जो हाल हल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनके समर्थक लोगों को गांव-गांव जाकर सीएम विवेकाधीन कोष से सहायता देने के प्रलोभन देते हुए पत्र बांट रहे हैं। ऐसे ही एक गांव का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीएम विवेकाधीन कोष के करीब 20 पत्र एक गांव के लोगों को बांटे जा रहे हैं। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी वर्तमान में सिटिंग विधायक हैं। नई टिहरी की हाॅट सीट से अंतिम दौर तक भी जब भाजपा ने उनका टिकट फाइनल नहीं किया और कांग्रेस के दिग्गज नेता किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए तो वह भी कांग्रेस का पटका पकड़ पार्टी से ही चुनाव मैदान में प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए। चुनाव प्रचार का शोर एक दिन पहले खत्म हो गया है।

letter

अब प्रत्याशियों के ‘दूत’ घर-घर घूस कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गरीब और अनजान लोग इन सब की चालाकी से बेखबर हैं। पांच साल तक जिन नेताओं ने गांव का रुख भी नहीं किया था वह बिना सत्ता और सरकार में आए ही सीएम विवेकाधीन कोष का प्रलोभन गरीब लोगों को वोट की खातिर दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह पत्र विगत 7 जनवरी के हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व के ये सीएम विवेकाधीन कोष के पत्र मतदान से ठीक एक दिन पहले आज लोगों को बांटे जा रहे हैं। इसकी कई जगाहों से शिकायतें आ रही हैं।‌ इनके द्वारा पूरे विधानसभा की विवेकाधीन निधि को डंप किया गया ताकि चुनाव में वोट खरीदे जा सके। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो….

सत्ता न सरकार का पता पर बांट रहे सीएम विवेकाधीन कोष के लेटर !

https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Video-2022-02-13-at-4.13.17-PM.mp4

Exit mobile version