Home देश सीएम धामी का मुंबई दौरा, सिद्धिविनायक के किए दर्शन

सीएम धामी का मुंबई दौरा, सिद्धिविनायक के किए दर्शन

0
CM DHAMI VISITS MUMBAI

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुम्बई दौरे(CM DHAMI VISITS MUMBAI) पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति की प्रार्थना की।

CM DHAMI VISITS MUMBAI
CM DHAMI VISITS MUMBAI

CM DHAMI VISITS MUMBAI:मॉर्निंग वाक पर निकले धामी

आज सुबह पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय मुंबई दौरे (CM DHAMI VISITS MUMBAI) पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया।
इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।
CM DHAMI VISITS MUMBAI

मुंबई रोड शो में 30200 करोड़ के MOU

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मुंबई रोड शो (CM DHAMI VISITS MUMBAI) में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग समूहों के बीच 30200 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत नीतिगत ढांचे के तहत निवेशकों के हित में कई नई नीतियां बनाई गई है।
CM DHAMI VISITS MUMBAI
इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को उत्तरखण्ड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आमंत्रित भी किया।
ELEPHANT ON ROAD KOTDWAR

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version