गंगोलीहाट पहुंचे सीएम धामी, हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना

CM DHAMI IN GANGOLIHAAT

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज यानि जन्माष्टमी के मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट (CM DHAMI IN GANGOLIHAAT) पहुंचे। यहाँ पर दशाईथल हेलीपैड पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

CM DHAMI IN GANGOLIHAAT
CM DHAMI IN GANGOLIHAAT
CM DHAMI IN GANGOLIHAAT: हाटकालिका मन्दिर में विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन

इसके बाद सीएम धामी ने गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) में स्थित माँ हाटकालिका मन्दिर में देवी काली का सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ हाटकालिका से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना भी की। इसके बाद सीएम गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में भी प्रतिभाग करेंगे। सीएम के दौरे के लिए डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी आदि लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज