Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 अ‍रबपति से लेकर हजारपति तक, चुनावी रण में कूदे ये प्रत्याशी

अ‍रबपति से लेकर हजारपति तक, चुनावी रण में कूदे ये प्रत्याशी

0

भाजपा-कांग्रेस ने करोड़पति उम्मीदवारों को बांटे टिकट, कुछ निर्दलीय भी अथाह संपत्ति के मालिक

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कई करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं तो कई गरीब। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रदेश के 632 में से 626 उम्मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद एक दिन पहले यह रिपोर्ट जारी की है। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास मात्र हजार रुपये हैं तो कई ऐसे हैं जिनके पास 100 करोड़ से भी ज्यादा हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 252 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा भाजपा के 60 प्रत्याशी करोड़पति हैं। एडीआर काॅर्डिनेटर मनोज ध्यानी ने बताया कि 2017 में जहां 31 प्रतिश करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, वहीं इस बार 40 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति होने के बाद भी चुनाव रूपी राह चुन चुके हैं। इसके अलावा एडीआर ने रिपोर्ट जारी करते हुए हत्या, बलात्कार, तस्करी, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों के दोषी उम्मीदवारों को स्थायी रूप से अयोग्य घोषित करने की मांग भी की है।

YOU MAY ALSO LIKE

यह हैं उत्तराखंड के टॉप-10 अमीर उम्मीदवार
उम्मीदवार का नाम- संपत्ति
अंतरिक्ष सैनी (लक्सर)- 123 करोड़
सतपाल महाराज (चैबट्टाखाल)- 87 करोड़
मोहन काला (श्रीनगर)- 82 करोड़
उमेश कुमार (खानपुर)- 54 करोड़
डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल (जसपुर)- 44 करोड़
त्रिलोक सिंह चीमा (काशीपुर)- 44 करोड़
काजी निजामुद्दीन (मंगलौर)- 32 करोड़
कुशल सिंह अधिकारी (लोहाघाट)- 30 करोड़
राजेश शुक्ला (किच्छा)- 28 करोड़
रविंद्र सिंह (खानपुर)- 25 करोड़

सबसे कम संपत्ति वाले टाॅपटेन प्रत्याशी
प्रत्याशी- संपत्ति
संदीप कुमार (श्रीनगर)- 1000 रुपये
निसार खान (लोहाघाट)- 1500 रुपये
आकाश नेगी (कोटद्वार)- 4548 रुपये
शकुंतला रावत (मसूरी)- 7000 रुपये
नफीस आजाद (जसपुर)- 7891 रुपये
दीपक बेलवाल (चंपावत)- 15,000 रुपये
सागर सिंह भंडारी (प्रतापनगर)- 15,500 रुपये
मोहम्मद हारून (चंपावत)- 16,000 रुपये
गणेश लाल (श्रीनगर)- 16,500 रुपये
नरेंद्र सिंह रावत (लैंसडोन)- 18,000 रुपये

devbhoomi

सबसे ज्यादा देनदारियों वाले प्रत्याशी
प्रत्याशी- देनदारी
अंतरिक्ष सैनी- 68 करोड़
त्रिलोक सिंह चीमा- 9 करोड़
मो. युनुस चैधरी- 5 करोड़
प्रदीप बत्रा – 3 करोड़
विक्रम सिंह नेगी- 3 करोड़
कुशल सिंह अधिकारी- 3 करोड़
उमेश कुमार- 2 करोड़
गणेश गोदियाल- 2 करोड़
खजान चंद्र गुड्डू- 2 करोड़
संजय सैनी- 2 करोड़

जानें किस दल के कितने करोड़पति
दल- करोड़पति उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी भाजपा- 60
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 56
निर्दलीय- 40
आम आदमी पार्टी- 31
बहुजन समाज पार्टी- 18
उत्तराखंड क्रांति दल – 12
समाजवादी पार्टी – 8
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)- 6
पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडियाडेमोक्रेटिक)- 3
एआईएमआईएम- 2
राष्ट्रीय समाज दल(आर)- 2
भारतीय जन जागृति पार्टी- 2
सीपीआई एम- 2
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(सत्या)- 2
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी- 2
राष्ट्रीय लोक दल – 1
जय महाभारत पार्टी- 1
उत्तराखंड क्रांति दल-डी- 1
उत्तराखंड जनएकता पार्टी- 1
सीपीआई- 1
उत्तराखंड जनता पार्टी- 1
शिरोमणि अकाली दल- 1

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version