Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव प्रचार का अंतिम…मोदी-योगी-प्रियंका समेत इन नेताओं की हो रही जनसभाएं

चुनाव प्रचार का अंतिम…मोदी-योगी-प्रियंका समेत इन नेताओं की हो रही जनसभाएं

0

देहरादून (अमित रतूड़ी): उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने अपनी ताकत झोक रखी है। दोनों ही पार्टियों का मुख्य फोकस आज अंतिम दिन कुमाऊं मंडल के साथ गढ़वाल मंडल पर भी है। प्रधानमंत्री मोदी जहां एक दिन पहले अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं, वहीं आज पीएम मोदी रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी श्रीनगर गढ़वाल में भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज खटीमा में रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी उत्तराखंडी स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगी। दोपहर एक बजे प्रियंका हल्द्वानी और दोपहर 2ः30 बजे श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को संबोधित करेंगी।

दूसरी ओर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कपकोट, सल्ट और रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी, सहसपुर, रायपुर में जनसभा करेंगे। साथ ही यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

इसके अलावा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी आज उत्तराखंड दौरा है। वह उत्तराखंडी स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगी। खटीमा में रैली के बाद प्रियंका दोपहर 1ः00 बजे हल्द्वानी जबकि श्रीनगर में दोपहर 2ः30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को कम ही समय बचा है। ऐसे में कौन जीतेगा चुनावी दंगल में रण देखिए एक क्लिक में हमारे साथ…

आज शाम पांच बजे बाद चुनाव का शोर-गुल भी बंद हो जाएगा। इसके बाद नेता निजी नेटवर्क को मजबूत करने को दो दिन घर-घर दस्तक देंगे। अब देखना होगा कि 14 तारीख को कौन पार्टी अधिक से अधिक लोगों को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में कर पाती है। आगामी 10 मार्च को परिणाम आने के बाद यह साफ हो जाएगा।

Exit mobile version