/ Feb 16, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
CHEMISTRY NOBEL PRIZE 2024: साल 2024 के रसायन विज्ञान के NOBEL PRIZE के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। आज रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने घोषणा की कि डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को सम्मानित किया जाएगा। इन तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार प्रोटीन के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जा रहा है। डेविड बेकर को ‘कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन’ के लिए पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने कंप्यूटर के माध्यम से नए प्रोटीन बनाने की एक ऐसी विधि विकसित की है जो पहले कभी संभव नहीं थी। डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को ‘प्रोटीन संरचना की भविष्यवाणी’ के लिए संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस साल के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। पुरस्कार का एक हिस्सा डेविड बेकर को दिया जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर के बीच बांटा जाएगा। डेविड बेकर वर्तमान में सिएटल में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में कार्यरत हैं, जबकि डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर लंदन में गूगल डीपमाइंड में काम कर रहे हैं।

फिज़िक्स के लिए जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मिलेगा 2024 का नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है, जो एक स्वीडिश वैज्ञानिक और उद्योगपति थे। उन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था। NOBEL PRIZE पहली बार 1901 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में दिया जाता है। शांति का पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में और बाकी पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में दिए जाते हैं। अक्टूबर में इनकी घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.