Home आज की अच्छी खबर आज से चारधाम यात्रा हुई शुरू, बाबा केदार और यमुनोत्री धाम के...

आज से चारधाम यात्रा हुई शुरू, बाबा केदार और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

0
Chardham Yatra 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज से उत्तराखंड में Chardham Yatra 2024 का शुभारंभ हो चुका है, बाबा केदार के कपाट आज सुबह वृष लग्न में 7 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय नज़र आया, इस दौरान भक्तों ने पूरे क्षेत्र को बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान अपनी पत्नी संग मौजूद रहे और बाबा केदार के दर्शन किये। बता दें कि आज केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से भी अधिक फूलों से सजाया गया है।

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री धाम के भी खुले कपाट 

श्रद्धालुओं के लिए आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह भी 10.29 बजे खुल गए हैं।  इस दौरान हजारों श्रद्धालाओं ने उत्साह के साथ यमुनोत्री धाम की कपाट खुलने के पल में उपस्थिति दर्ज कराई।

Chardham Yatra 2024

गंगोत्री धाम के भी खुलेंगे कपाट

इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलने जा रहें हैं। बता दें कि इस साल अब तक Chardham Yatra 2024 के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार पिछले वर्षों की यात्रा के रिकॉर्ड टुटने वाले हैं।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version