Home देहरादून बारिश कम होते ही चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख श्रद्धालु...

बारिश कम होते ही चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

0
CHARDHAM YATRA 2023 

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड से मॉनसून लगभग जाने की कगार पर है और बारिश ने भी बीते कुछ समय से मैदानी क्षेत्रों को ही लक्ष्य बना रखा है। पहाड़ी जिलों में मौसम साफ होते ही CHARDHAM YATRA 2023 ने फिर से रफ्तार पकड ली है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए चारधाम पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख पार करती दिख रही है।

CHARDHAM YATRA 2023
CHARDHAM YATRA 2023

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल को खुले थे। अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुले थे। CHARDHAM YATRA 2023 शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी का दौर भी देखने को मिला था लेकिन तीर्थयात्री सारी समस्याएं झेलकर भी दर्शन के लिए आते रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

uttarakhand weather report

उत्तराखंड के 6 जिलों में 17 तक बारिश का येलो अलर्ट

बारिश और सड़क की बदतर स्थिति देखते हुए सरकार को बीच-बीच में यात्रा रोकनी पड़ी। लेकिन अब मौसम साफ होते ही CHARDHAM YATRA 2023 ने फिर अपनी मई जून वाली स्पीड पकड़ती दिखरही है। सरकार उम्मीद कर रही है कि इस बार चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनेगा। ग़ौरतलब है कि पिछले साल करीब 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

CHARDHAM YATRA 2023 में अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

केदारनाथ     –            12,65,979  श्रद्धालु

बदरीनाथ      –              12,32,496 श्रद्धालु

गंगोत्री           –            7,11,573 श्रद्धालु

यमुनोत्री           –         5,85,989 श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब     –     1,50,931 श्रद्धालु

 

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

 

Exit mobile version