HomeLatest Newsचारधाम यात्रा मार्गों पर बनेंगे 10 आपातकालीन शेल्टर, वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के...

चारधाम यात्रा मार्गों पर बनेंगे 10 आपातकालीन शेल्टर, वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के जरिए होगा काम

CHAR DHAM SHELTERS: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए 10 शेल्टर बनाने का निर्णय लिया है। इन शेल्टरों का निर्माण वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा, जिसके लिए 39 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इनका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित ठहराव उपलब्ध कराना है। शेल्टरों के संचालन के लिए एक स्पष्ट नियमावली तैयार की जाएगी, ताकि इनका उपयोग केवल चारधाम यात्रा तक सीमित न रहे और वर्ष भर जरूरत पड़ने पर आसपास के लोग भी इनका लाभ उठा सकें।

CHAR DHAM SHELTERS:  पूरे साल उपयोग के लिए बनेगी नियमावली

आपदा प्रबंधन विभाग ने उड़ीसा राज्य के डिजास्टर शेल्टर को मॉडल के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित शेल्टर मल्टीपरपज हॉल के रूप में डिजाइन किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक शेल्टर में लगभग 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। जिलों से जमीन के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। कार्यकारी संस्था द्वारा जमीन की जांच के बाद उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा, फिर डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ये शेल्टर किसी भी आपात स्थिति में आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे।(CHAR DHAM SHELTERS)

ये भी पढ़िए-

CHAR DHAM SHELTERS
CHAR DHAM SHELTERS

देहरादून में बड़ा हादसा टला: लालतप्पड़ के पास रोडवेज बस बनी आग का गोला, 15 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular