Uttarakhand Devbhoomi Desk: इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जोरों पर चल रही है। इस दौरान भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के (Chadham Yatra 2023) आने का सिलसाला जारी है। श्रृद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखकर जरूरत मंद चीजे हद से ज्यादा मंहगें दामों में बिकने लगी है। जिसके कारण तीर्थयात्रियों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
बता दें कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चाय और खाने-पीने के नाम पर तीर्थयात्रियों को लूटा जा रहा है। ऐसे में तीर्थयात्री परेशान होकर पर्यटन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहां मजूबरन उन्हें नाश्ता करना पड़ रहा है। लेकिन अइन सब के बावजूद भी सरकार के अधिकारी चुप हैं।
बताते चले कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पर्यटन विभाग (Chadham Yatra 2023) ने ट्रांजिट कैंप में दो कैंटीन संचालित किए गये थे। इनमें से एक कैंटीन में तीर्थयात्रियों की जेब काटी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां चाय 25 रुपये कप मिल रही है। जबकि खाने के दामों भी खुलेआम लूट मची है।
Chadham Yatra 2023: यह हैं खाने के दाम
ऐसे में तीर्थयात्रियों का (Chadham Yatra 2023) कहना है कि ये रेट ऐसे हैं जैसे हवाई जहाज की यात्रा करना है।
चाय | 25 रुपये |
छोले भटोरे | 150 रुपये |
छोले चावल | 100 रुपये |
राजमा चावल | 100 रुपये |
दाल चावल | 100 रुपये |
कचौड़ी सब्जी | 100 रुपये |
पूरी सब्जी | 80 रुपये |
दही भल्ले | 150 रुपये |
पापड़ी चाट | 150 रुपये |
भल्ले पापड़ी | 150 रुपये |
समोसा चाट | 50 रुपये |
दो समोसे | 35 रुपये |
दो कचौड़ी | 35 रुपये |
दो रसगुल्ले | 30 रुपये |
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com