सपा के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में खिला कमल, निरहुआ और घनश्याम ने फहराया भगवा

0
186
सपा के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में खिला कमल, निरहुआ और घनश्याम ने फहराया भगवा

लखनऊ, ब्यूरो। उत्‍तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा के उम्मीदवारों ने सपा गढ़ में ही भगवा लहरा दिया है। लोकसभा सीट रामपुर में जहां भाजपा के उम्मीदवार घनश्‍याम लोधी ने 42,192 वोट से जीत दर्ज कर ली है। वहीं, आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भी भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने 11212 वोटों से जीत हासिल कर ली है। भाजपा ने सपा के कई मजबूत किलों में सेंध लगाकर चुनाव मैदान में बाजी मारी है।

सपा के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में खिला कमल, निरहुआ और घनश्याम ने फहराया भगवा

बता दें कि आज रव‍िवार 26 जून 2022 को सुबह से ही रामपुर और आजमगढ़ के चुनावी दंगल पर सबकी नजरें टिकी थीं। खासकर भाजपा और सपा के लिए इन सीटों पर जीत-हार का फैसला कई सियासी समीकरणों के लिए मायने रखता था। सुबह से ही सपा का दोनों ही सीटों पर बढ़त का आंकड़ा दिख रहा था। मगर कई राउंड की मतगणना के साथ ही उलटफेर होता दिख गया। अंत में भाजपा को जीत मिल गई। चुनाव की मतगणना के समाप्‍त होने तक भाजपा दोनों ही सीट पर मजबूत होती चली गई। सपा खेमे से असंतोष के स्‍वर सुनाई देने लगे हैं। इन सीटों की जीत-हार के नतीजे जानने के लिए लोग इतने उत्‍सुक थे कि सुबह के समय कुछ देर के लिए इलेक्‍शन कमीशन की आध‍िकार‍िक वेबसाइट हैंग हो गई थी।

सपा के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में खिला कमल, निरहुआ और घनश्याम ने फहराया भगवा

chunav

आपको बता दें कि आजमगढ़ संसदीय चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमा रहे सपा प्रत्‍याशी धर्मेंद्र यादव ने रव‍िवार को मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही दो बयान दिये। पहले बयान में उन्‍होंने कहा था कि वह इस चुनाव में ऐत‍िहास‍िक जीत हास‍िल करेंगे। वहीं, उन्‍होंने दूसरे बयान में कहा कि उन्‍हें ईवीएम की प्रणाली पर भरोसा नहीं है। वहीं, धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन के अध‍िकार‍ियों पर मतगणना को प्रभाव‍ित करने का भी आरोप लगाया था। रोचक आंकड़ा तो आजमगढ़ की सीट पर दर्ज किया गया। आजमगढ़ में सपा से धर्मेंद्र यादव, बसपा से शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली एवं भाजपा से मशहूर भोजपुरी एक्‍टर और गायक दिनेश लाल यादव उर्फ न‍िरहुआ अपने भाग्‍य को आजमा रहे थे। वहीं, अब आजमगढ़ में बीजेपी ने सपा के गढ़ में सेंध लगा दी है। आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने 11212 वोटों से जीत हासिल कर ली है।