BJP ने इस महिला नेत्री को उत्तराखंड से बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, अगले महीने होगा चुनाव

0
227

देहरादून, ब्यूरो। BJP ने इस महिला नेत्री को बनाया उत्तराखंड से बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, अगले महीने होगा चुनाव…उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अगले माह इसके चुनाव होने हैं। काफी लंबे इंतजार के बाद कयास पर ब्रेक लग गया है। भाजपा ने उत्तराखंड से डॉ कल्पना सैनी का नाम मोहर लगा दी। पिछले कई दिनों से लगातार इस बात की चर्चा हो रही थी कि आखिर किसे इस बार उत्तराखंड से भाजपा राज्यसभा सांसद के लिए नामित करेगी। अब फाइनल हो गया है कि कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद के तौर पर भाजपा ने फाइनल किया है।

IMG 20220529 WA0019

वर्तमान में डॉ कल्पना उत्तराखंड सरकार के पिछड़े आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। जानकारी के अनुसार एक व्याख्याता के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली डॉक्टर कल्पना 1987 से गांधी महिला विद्यालय की प्राचार्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं, डॉ कल्पना मूलतः रुड़की की रहने वाली है।