Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 Big Breaking: प्रियंका गांधी पहुंची उत्तराखण्ड, आज 70 विधानसभाओं में करेंगी जनता...

Big Breaking: प्रियंका गांधी पहुंची उत्तराखण्ड, आज 70 विधानसभाओं में करेंगी जनता को संबोधित

0

देहरादून (संवाददाता- अमित रतूड़ी): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी देहरादून के लिए

YOU MAY ALSO LIKE

रवाना हो चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी देहरादून में कांग्रेस की कई बैठकों में शिरकत करेगीं। प्रियंका गांधी के उत्तराखंड आने से कांग्रेस नेताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रियंका आज देहरादून से 70 विधानसभाओं में वर्चुअल जनता को संबोधित करेंगी। इस वर्चुअल बैठक के बाद कांग्रेस को उत्तराखंड में मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने 70 विधानसभाओं में 70 एलईडी लगाई हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से भी प्रियंका गांधी बातचीत करेंगी।

प्रियंका गांधी आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस का मेनिफेस्टो भी जारी करेंगी साथ ही प्रदेश में डिजिटली कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र को आगे बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version