Home उत्तरकाशी Big Breaking: भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता हो...

Big Breaking: भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

0

उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): गंगोत्री विधानसभा सीट से सूरत राम नौटियाल को भाजपा से टिकट न मिलने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। नौटियाल

YOU MAY ALSO LIKE

वर्ष 2017 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें 10000 मत मिले थे।

गंगोत्री विधानसभा सीट सत्ता में वापसी के लिए एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। ये एक मिथक है कि जो भी पार्टी गंगोत्री से चुनाव जीतती है उसी की सरकार सत्ता में आती है।

वहीं सूरतराम नौटियाल आज शाम तक उत्तरकाशी पहुंचेगे और भटवाड़ी, गाजणा और बरसाली, धनारी बाड़ागड्डी में कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे उसके बाद ही आगे के कदम पर निर्णय लिया जाएगा।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version