Home चमोली कर्णप्रयाग नगर में निकाली भव्य राम झांकी, नागा साधुओं ने दिखाए करतब

कर्णप्रयाग नगर में निकाली भव्य राम झांकी, नागा साधुओं ने दिखाए करतब

0

चमोली/कर्णप्रयाग (पुष्कर सिंह नेगी): देशभर में आज रामनवमी की धूम रही। जगह-जगह कार्यक्रम और झांकियां भी निकाली गई हैं। रामनवमी के अवसर पर कर्णप्रयाग में श्री उमा माहेश्वर आश्रम के महंत श्री ऐशवर्या नाथ महाराज जी के नेतृत्व और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग नगर में भव्य राम झांकी निकाली। झांकी के दौरान नागा साधुओं ने अपने करतब दिखा कर सभी को रोमांचित कर दिया। झांकी समाप्त होने पर सभी को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में दूर-दूर से लोग पहुंचे थे।

ram navami nn

रविवार को श्री उमा माहेश्वर आश्रम से होते है कर्णप्रयाग मुख्य बाजार, अपर बाजार,देवतोली, सुभाषनगर तक साधु संतों,नागा साधुओ ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ रामनवमी का पर्व मनाया । इससे पूर्व प्रातः मंदिर परिसर में पंडितो द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना कर भक्तो को प्रसाद के रुप मे हरियाली और सिरफल दिया। भक्तो के लिए आश्रम द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर दराज के लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान से सुख सम्रद्धि की कामना की।

Exit mobile version