बीते गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।
BAGESHWAR DHAM SARKAR IN DEHRADUN:बागेश्वर धाम सरकार का स्वागत कार्यक्रम 

पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत कार्यक्रम दो दिन पहले शुरू हो जाएंगे। शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही दो नवंबर को पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद तीन नवंबर को महाराणा प्रताप स्टेडियम में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री हिस्सा लेंगे।

ये भी पढिए-

VICE PRESIDENT IN UTTARAKHAND

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरा, ये हैं कार्यक्रम

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज