Homeआम मुद्देBadrinath Dham New Rules: अब भंडारा और कथा के लिए लेनी होगी...

Badrinath Dham New Rules: अब भंडारा और कथा के लिए लेनी होगी परमिशन, उल्लंघन पर 50,000 जुर्माना

Badrinath Dham New Rules: देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर ली है। नई जानकारी के अनुसार धाम में किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन जैसे भागवत कथा, भंडारा या विशेष पूजा से पहले नगर पंचायत की परमिशन लेना अनिवार्य होगा। बिना परमिशन के अगर कोई भी व्यक्ति या संस्था ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उन पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

बता दें कि धाम की मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ ने तीन नए Bylaws तैयार किए हैं। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य यात्रा सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और होने वाली अव्यवस्था को रोकना है। इसे लेकर ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के अनुसार, गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही ये सभी नियम प्रभावी रूप से लागू होंगे।

Badrinath Dham New Rules
Badrinath Dham

Badrinath Dham New Rules: धार्मिक आयोजनों के लिए नए नियम बने

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुँचते हैं, जिनमें से काफी लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार भंडारा और कथा का आयोजन करते हैं। इसे लेकर किसी भी तरह की परमिशन लेने का प्राविधान नहीं था और इससे कूड़ा-कचरा और भीड़ प्रबंधन में दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

Badrinath Dham New Rules की खास बातें:

भंडारे, भागवत कथा या किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से परमिशन जरूरी होगी।

परमिशन के साथ अब आयोजकों को यूजर चार्ज भी देना होगा, जिसका इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए किया जाएगा।

आयोजकों को आयोजन स्थल पर स्थायी या अस्थायी शौचालयों का निर्माण करना होगा।

Badrinath Dham New Rules
Badrinath Dham

धाम में मासांहार और अस्थायी निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध

नगर पंचायत बदरीनाथ के अनुसार धाम धाम की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बीते कुछ सालों में धाम में मजदूरों द्वारा मांस लाने की घटनाएं सामने आई थीं, जिसे देखते हुए धाम में अब मांसाहार के परिवहन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।(Badrinath Dham New Rules)

इसके अलावा, धाम में बिना परमिशन के झुग्गी-झोपड़ी या किसी भी तरह का अस्थायी आवास बनाना अब अवैध माना जाएगा। किसी को अस्थायी निर्माण बनाने से पहले नगर पंचायत से परमिशन लेनी होगी और स्वच्छता के मानकों का पालन करना होगा।

Badrinath Dham New Rules: बदरीनाथ धाम यात्रा 2026 का शेड्यूल

इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है।

धाम का नामकपाट खुलने की तिथि
गंगोत्री और यमुनोत्री19 अप्रैल 2026
केदारनाथ धाम21 अप्रैल 2026
बदरीनाथ धाम22 अप्रैल 2026

धाम की धार्मिक गरिमा और पर्यावरण को बचाने की दिशा में लागू किए गए ये नए नियम (Badrinath Dham New Rules) एक बड़ा कदम हैं। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से अनियंत्रित आयोजनों पर रोक लगेगी और श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। तो ध्यान रहे! अगर आप भी इस साल बदरीनाथ यात्रा पर जाने और वहां कोई धार्मिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो परमिशन की प्रक्रिया का ध्यान रखें और किसी भी कानूनी कार्रवाई या भारी जुर्माने से बचे।

Badrinath Dham New Rules
Badrinath Dham New Rules

Disclaimer: The above information is sourced from Google and various websites/news media reports. Accuracy is not guaranteed.

FAQs: बदरीनाथ धाम के नए नियमों से जुड़े सवाल

1. क्या बदरीनाथ में भंडारा करने के लिए शुल्क देना पड़ेगा?

हां, नए नियमों के तहत अब परमिशन के साथ यूजर चार्ज देना अनिवार्य है।

2. धाम में बिना परमिशन धार्मिक कार्य करने पर कितना जुर्माना है?

हां, बिना पूर्व परमिशन के भागवत कथा या कोई भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम करने पर अधिकतम 50,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।

3. क्या बदरीनाथ धाम में मांस ले जाना प्रतिबंधित है?

जी हां, धाम में मांस लाना या इस्तेमाल करना पूरी तरह वर्जित है।

4. बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुल रहे हैं?

साल 2026 में बदरीनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

ये भी पढ़िए- डोईवाला में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, उप शिक्षा अधिकारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments